Tuesday, 23 June 2020

मैंने बागवानी को क्यों चुना (परिचय)....Why I choose gardening (Introduction)


मेरे बगीचे की शुरुआत.....क्यों शुरू की मैंने बागवानी 

मैंनें अपना बगीचा जिसका नाम मैंने " हरी भरी वाटिका" रखा है। इसे मैंने 2 साल पहले ही बनाया है। हालांकि मुझे बचपन से बागवानी का बहुत शौक नहीं था। मेरी माँ को बागवानी का बहुत शौक था। पर कुछ सालों पहले मुझे कैंसर की बीमारी हो गई थी और तभी मेरी माँ की भी मृत्यु हो गई थी। मैं उस समय बहुत परेशान हो गई थी, तो डाॅक्टर ने मुझे सलाह दी और कहा कि मैं खुद को अपने काम में, अपने मन पसंद के काम में मन लगाऊं। डाॅक्टर ने ऐसा इसलिए कहा होगा ....... क्योंकि 2017 में मुझे दुबारा कैंसर हुआ था और मेरा इलाज चल रहा था, मेरी कीमोथेरेपी  हो रही थी। उसी समय मेरी माँ का मेरी दुनिया से चले जाना जो मेरे लिए एक बहुत बड़ा हादसा, एक बड़ी घटना थी, शायद एक के बाद एक हादसों  से, मैं कहीं डिप्रेशन में न आ जाऊं। 
मुझे आज भी ये बात हैरान करती है कि मेरी माँ की मृत्यु के कुछ महीनों बाद ही मुझे बागवानी करने का ही ख्याल क्यों आया, जबकि मुझे बचपन से बागवानी का बहुत शौक नहीं था।
हो सकता है कि इस बागवानी का निर्णय मैंने इसलिए लिया हो ताकि इसके जरिए मैं अपनी मां को अपने करीब महसूस कर सकूं। मैंने अपने बगीचे में सारे पौधे अपनी मां की पसंद के ही लगाए हैं। इसी कारण से मैंने बागवानी शुरू की और अब मुझे बागवानी बहुत पसंद है।







______________________________________________

English Translation 

The beginning of my garden… why I started gardening

 I named my garden as "Hari bhari vatika".  I made it 2 years ago.  Although I was not very fond of gardening since childhood.  My mother was very fond of gardening.  But a few years ago, I was diagnosed with cancer and then my mother also died.  I was very upset at that time, then the doctor advised me and said that I should concentrate myself in my work, my work of my choice.  The doctor must have said this ....... because in 2017 I had cancer again and I was undergoing treatment, I was undergoing chemotherapy.  At the same time, my mother would leave my world which was a big accident for me, maybe one after the other, I would not come into depression.

 I still wonder why I thought of gardening only a few months after my mother's death, even though I was not very fond of gardening since childhood.

 Maybe I have decided to do this gardening so that I can make my mother feel closer to me.  I have planted all the plants in my garden of my mother's choice.  That is why I started gardening and now I like gardening very much.

 ______________________________________________

4 comments:

  1. Beautiful story....... Iske sath apki maa ji ka ehsas bhi sath h apke..... Thats really nice

    ReplyDelete
  2. आपकी वाटिका आप की तरह ही सुंदर और मन को मोहने वाली है।

    ReplyDelete
  3. ये लेख आपका आपकी मां के प्रति जो प्यार है वो झलकाता है।

    ReplyDelete
  4. Yeh apki maa se mili prena h ...jo aapke vicharo mei jhalakti hai...bhagwaan apki zindagi mei khoob saari khushiya bhare

    ReplyDelete

बरसात में इन पौधों की कटिंग लगाओ।

बरसात में इन पौधों की कटिंग लगाओ, आसानी से। HELLO FRIENDS Welcome to  HARI BHARI VATIKA, इस विडियो में आप यह समझेंगे...